कलेक्टर की तत्परता से आगजनी की घटना में त्वरित प्रशासनिक कार्यवाही, 12 घंटे के भीतर 6 परिवारों को 3 लाख अधिक की आर्थिक राशि की गई प्रदान - Shivpuri

12 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर 6 परिवारों को 3 लाख 51 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि की गई प्रदान

शिवपुरी - जिले के करैरा तहसील अंतर्गत दिनारा क्षेत्र में घटित आगजनी की घटना के उपरांत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की सतत मॉनिटरिंग में जिला प्रशासन द्वारा तुरंत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रकरण में शीघ्र एफआईआर दर्ज कराई गई तथा राहत एवं पुनर्वास की कार्यवाही को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया गया महज 12 घंटे के भीतर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर प्रशासन ने आपदा प्रबंधन में तत्परता एवं उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ तुरंत मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल पर जायजा लिया। एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करैरा अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक दल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया गया तहसीलदार ललित शर्मा द्वारा प्रभावित परिवारों से भेंट कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए तुरंत राहत राशि स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई।

उक्त घटना में प्रभावित कुल 6 परिवारों को 3 लाख 51 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसमें अमर सिंह पुत्र देवलाल जाटव को 1,20,000 रुपए , श्रीमती सुमित्रा पत्नी जनवेद जाटव को 80,000 रुपए, श्रीमती बबीता पत्नी जगदीश जाटव को 60,000 रुपए, श्रीमती इंदिरा पत्नी शिवकुमार जाटव को 80,000 रुपए, अरुण पुत्र महेश शर्मा को 6,500 रुपए तथा मनीराम शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा को 5,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आपदा की प्रत्येक स्थिति में प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म