पृथ्वी दिवस पर हम शपथ लेते हैं कि" पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण संरक्षण हेतु काम करेंगे - कैप्टन शर्मा - Shivpuri

  


शिवपुरी - इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक "पृथ्वी दिवस" के अवसर प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हाथी खाना में संपन्न हुई। इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि 22 अप्रैल 2026 विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और पृथ्वी की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए समर्पित है। जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक और समर्पित होना चाहिए। संगठन के सभी पूर्व सैनिकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने मोहल्ले, वार्ड, नगर, गांव, जिला, प्रदेश जहां भी रहते हैं सभी लोगों को जागृत करें।

       समाज को जागरूक करने में पूर्व सैनिकों की जवाबदारी है कि वे बच्चों और स्कूलों में जागृति अभियान चलाएं। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम चलाकर, पृथ्वी का तापमान कम करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि अपनी धरा को बचाने के लिए, हम क्या-क्या कर सकते हैं? हमें क्या करना चाहिए? 

हम लोगों को पेड़ लगाना, पानी बचाना, प्रदूषण कम करना, प्लास्टिक प्रयोग बंद करना चाहिए। हमारे संगठन के पूर्व सैनिक जिस जिले में भी है वहीं पर समाज को जागृत करें, बच्चों को जागृत करें। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों ने शपथ लेकर कहा कि" अर्थ डे"  पर हम शपथ लेते हैं कि पृथ्वी का संरक्षण करेंगे, आज ही नहीं हर दिन करेंगे। हम अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हमारा हर दिन पृथ्वी दिवस होगा।

 इस अवसर पर कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, कैलाश सिंह जादौन, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। हमारी बातें सिर्फ बातें न रह जाए, धरातल पर काम करें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, युवा अध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, कैप्टन चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कैलाश सिंह जादौन, मनोज दीक्षित, मनोज कुमार शर्मा, बलराम ओझा, जय कुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह हाडा, एडवोकेट वरुण शर्मा, जितेंद्र सिंह जाट, शिवकुमार समाधिया उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने संचालन किया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म