जनसुनवाई में महिला को दिया संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाता है जनसुनवाई लोगों के लिए लाभदायक साबित हो उसके लिए सभी अधिकारियों को तत्परता से आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए गए हैं इस मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कुल 280 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर अर्पित वर्मा को जनसुनवाई में पहाड़ी निवासी रामकुंअर जाटव ने आवेदन देते हुए जब बताया कि बेटे की मृत्यु होने पर संबल के तहत आर्थिक सहायता नहीं मिली है तब कलेक्टर अर्पित वर्मा ने श्रम अधिकारी को निर्देश देकर तत्काल निराकरण कराया और जनसुनवाई में ही मौके पर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत जनपद कोलारस के ग्राम पहाड़ी निवासी मृतक श्रमिक भीम सिंह जाटव की माताजी को अनुग्रह सहायता राशि 2 लाख रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निर्देश दिए कि जिले के कार्यालय प्रमुख अथवा अधीनस्थ अधिकारी जनसुनवाई में मुख्य रूप से उपस्थित रहे जनसुनवाई के दौरान सहायक संचालक मत्स्य विभाग के अनुपस्थित रहने पर एक दिवस के वेतन काटने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म