कोलारस - कोलारस जोकि कहने को विधानसभा मुख्यालय है किन्तु यदि धरातल पर विकास की बात करे तो जिले में शिवपुरी, करैरा, पिछोर के बाद कोलारस विधानसभा चौथे नम्बर पर दिखाई देती है यहां आजाद भारत के सबसे प्रथम विधायक देवमूर्ति शर्मा बने उनके बाद कई विधायक चुनाव जीतते रहे किन्तु आजाद भारत के 79 वर्ष बाद कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर बस स्टैंड की सौगात रविन्द्र शिवहरे परिवार में चौथे कार्यकाल में जाकर बस स्टैंड के रूप में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारम्भ वर्तमान विधायक महेन्द्र यादव के कार्यकाल में 25 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करने जा रहे है कोलारस नगर में बस स्टैंड का भूमि पूजन पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं पूर्व सांसद केपी यादव द्वारा भूमि पूजन किया गया था।
ठीक एक सप्ताह बाद शनिवार 25 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आ रहे है उनके साथ प्रभारी मंत्री एवं कोलारस विधायक महेन्द्र यादव भी मौजूद रहेगे 25 अप्रैल को कोलारस में दोपहर करीब 12 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 79 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद कोलारस में बने बस स्टैंड परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारम्भ करेंगे इस के अलावा बालिका छात्रावास का भूमि पूजन, जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, सीएम राईज संदीपनी विधालय का शुभारम्भ, कोलारस के गढ़ गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारम्भ शनिवार की दोपहर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे इसके उपरांत लुकवासा ग्राम में जनसुनवाई दोपहर करीब 12ः30 बजे, दोपहर करीब 3 बजे अडानी ग्रुप द्वारा बनाये गये जाकिट उद्देयोग का शुभारम्भ के बाद बदरवास में बालक एवं बालिका छात्रवास का भूमि पूजन, जनपद पंचायत भवन का भूमि पूजन, आईटीआई भवन का शुभारम्भ, सीएम राईज भवन का शुभारम्भ करेंगे इसके उपरांत रन्नौद खोखाई मठ रोड का भूमि पूजन, जल जीवन मिशन जल आपूर्ति योजना का भूमि पूजन, एकीकृत तहसील भवन का शुभारम्भ इसी दिन किया जायेगा कार्यक्रम अधिक होने के कारण समय में बिलम्भ यानि की अंतिम कार्यक्रम तक पहुंचने में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को देर रात्री तक लग सकती है।

