Kolaras - मुख्‍यमंत्री यादव के नाम एसडीएम श्रीवास्‍तव को ज्ञापन सौंपा, TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन



कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस में सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को टीईटी शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जगतपुर स्थित रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर शिक्षकों ने एक रैली निकालकर,नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि टीईटी अनिवार्यता से संबंधित आदेश को तत्काल वापस लिया जाए और राज्य सरकार इस मामले में उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे।

शिक्षकों ने नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई उनका कहना है कि पूर्व में निर्धारित योग्यता के आधार पर नियुक्त शिक्षकों पर नई शर्तें लागू करना अन्याय हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म