शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोतवाली पुलिस व्दारा दो नकबजनी की घटनाओं का पर्दाफाश दो चोरो को गिरफ्तार कर चोरी गया मसरुका चांदी के जेवरात कीमती 50000रु. एवं एक मोटर सायकिल कीमती 30000रु. कुल कीमती 80000रु. को बरामद किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10.04.26 को थाना कोतवाली पर फरियादी मदन राठौर पुत्र कल्लू राठौर उम्र 48 साल नि0 माधवनगर नगर सिया मैरिज ने अपनी दुकान से अज्ञात चोरो व्दारा दुकान का ताला तोडकर तांबे का तार, आधार कार्ड पेन कार्ड व नगदी रुपये चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 255/26 धारा 331 (4),305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया एवं दिनांक 06.04.26 को फरियादी सौरभ जाटव पुत्र लक्ष्मण जाटव उम्र 30 साल नि0 कमलागंज जाटव मोहल्ला ने अपने घर से अज्ञात चोरो व्दारा घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी रुपये चोरी करने की रिपोर्ट की थी जो रिपोर्ट पर से अप.क्र. 239 / 26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो अपराध की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगण पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन राठौड व्दारा आदेशित किया गया जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपीगण की गिर0 हेतु टीमे बनायी गयी टीमो व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानो के कैमरे चैक किये गये एवं अज्ञात आरोपियो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी जो दिनांक 11.04.26 को विश्वसनीय सूत्रो से जानकारी एकत्रित की जाकर दो चोरो की अलग-अलग लोकेशन पता चलने पर दो टीमें अलग-अलग स्थानो पर रवाना की गयी जो टीम - 1 व्दारा एक व्यक्ति को रेल्वे स्टेशन प्लांट के पास मोटर सायकिल से जेवर विक्रय करने की सूचना पर से कार्यवाही करते हुये पकडा जिसने अपना नाम नरेश पुत्र हरीशंकर परिहार उम्र 48 साल नि0 शंकरपुर डाडा घोसीपुरा थाना फिजीकल का होना बताया एवं आरोपी के कब्जे से चोरी गयी चांदी की एक जोडी पायल, एक कमरपेटी कमरबंद चांदी की कीमती 50000रु. एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक एमपी33एमएक्स 0629 कीमती 30000रु. कुल कीमती 80000रु. जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं टीम 2 व्दारा विजयपुरम कालोनी खाली प्लाट के पास आरोपी के खडे होने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपी तुषार बेडिया पुत्र बहादुर बेडिया उम्र 20 साल नि0 मास्टर कालोनी फतेहपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया दोनो गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिकाः.- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 890 अतार सिंह, प्र. आर. 570 विनय कुमार, प्र. आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र. आर. 255 हरीकृष्ण यादव, आर. 285 राहुल कुमार, आर. चालक 1155 विक्रम धाकड की विशेष भूमिका रही।
Tags
shivpuri