79 साल के लम्‍बे इंतजार के बाद कोलारस नगर के नवीन बस स्‍टैंड परिसर की दुकानें शनिवार को राष्‍ट्र को समर्पित करने आयेगे सिंधिया - Kolaras



कोलारस - देश को आजाद हुये और कोलारस को विधानसभा बने हुुुये 79 वर्ष बीत चुके है किन्‍तु जब भी हम जिले में विकास की बात करते है तो कोलारस का नाम शिवपुरी, पिछोर, करैरा के बाद चौथे स्‍थान पर दिखाई देता है इसके एक नहीं वल्कि अनेक बिन्‍दु है जिनमें कोलारस मूल भूत सुविधाओं के मामले में आज भी काफी पिछडा हुआ है कोलारस विधानसभा को अनारक्षित होने के बाद चार बार विधानसभा के चुनाव सम्‍पन्‍न हो चुके है किन्‍तु मूल समस्‍याऐं आज भी जस की तस बनी हुई है चाहे शिक्षा का मामला हो, चाहे स्‍वास्‍थ्‍य का मामला हो, चाहे न्‍याय के क्षेत्र का मामला हो, चाहे खेल के मैदान का मामला हो, चाहे पार्क का मामला हो, चाहे एक मात्र हाईवे जोडने वाले मार्ग का मामला हो इन सभी विषयों पर देखा जाये तो सभी बिन्‍दुुुओं पर कोलारस काफी पीछे यानि की जिले  में चौथे स्‍थान पर दिखाई देता है 79 वर्ष के आजाद भारत के बाद बस स्‍टैंड तो दूर की बात है महिलाओं को चौराहो पर शौचालय जैसी सुविधा कोलारस में आज भी उपलब्‍ध नहीं है वो तो भला करे पूर्व सांसद केपी यादव एवं पूर्व विधायक वीरेन्‍द्र रघुवंशी का जिन्‍होंने कोलारस नगर में बस स्‍टैंड का भूमि पूजन कर दिया था उसके बाद रविन्‍द्र शिवहरे ने अपने परिवार के चौथे कार्यकाल में निरंतर मेहनत एवं प्रयास करके बस स्‍टैंड परिसर को सुरक्षित किया एवं परिसर में शॉपिंग कॉम्‍प‍लेक्‍स का निर्माण कराया जिसका शुभारम्‍भ करने 79 वर्ष के लम्‍बे इंतजार  के बाद शनिवार की दोपहर कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव एवं नगर परिषद अध्‍यक्ष  की उपस्थित में केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म