कोलारस - महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सीमा शर्मा आज एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने बदरवास और कोलारस क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने केंद्रों के संचालन और दस्तावेजों के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया।
अटलपुर में व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
निरीक्षण की शुरुआत बदरवास परियोजना के ग्राम अटलपुर से हुई यहाँ संयुक्त संचालक ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरोज धाकड़ द्वारा केंद्र का संचालन सुचारू रूप से होता पाया गया बच्चों की उपस्थिति और पोषण आहार वितरण की स्थिति मानक के अनुरूप मिली।
कोलारस के आदर्श केंद्र का अवलोकन
इसके पश्चात श्रीमती शर्मा कोलारस पहुँचीं, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ता रचना प्रजापति के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने केंद्र के समस्त महत्वपूर्ण दस्तावेजों, रजिस्टर और बच्चों के विकास संबंधी रिकॉर्ड्स की सघन जाँच की। उसके बाद शिवपुरी परियोजना की आंगनवाड़ी केंद्र विलोकला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में संतोषजनक पाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों का रहा दल
इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला भी साथ रहा, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल थे:-
धीरेंद्र यादव (जिला कार्यक्रम अधिकारी) रवि रमन पाराशर (प्रभारी परियोजना अधिकारी) अमित यादव (बदरवास परियोजना अधिकारी) श्रीमती निर्मला केंन व श्रीमती मंजू धाकड़ (पर्यवेक्षक) निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता में सुधार लाना है। संयुक्त संचालक ने कार्यकर्ताओं को केंद्रों को और अधिक बेहतर बनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
