शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा के सख्त निर्देशों के बाद करैरा क्षेत्र में अवैध गेहूं खरीदी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई मछावली रोड करैरा स्थित कई स्थानों पर अवैध रूप से गेहूं खरीदी की शिकायतें लगातार प्रशासन तक पहुंच रही थीं।
इसी के चलते एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में तहसीलदार ललित शर्मा सहित विशेष टीम गठित कर छापामार अभियान चलाया गया कार्यवाही के दौरान टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया कि कुछ व्यापारी बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम गेहूं की खरीदी कर रहे थे।
जब अधिकारियों ने दस्तावेजों की मांग की, तो संबंधित व्यापारी कोई भी वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके लगभग 500 क्विंटल गेहूं जब्त कर जुर्माना की कार्यवाही की गई जांच के दौरान प्रशासन ने करीब 400 से 500 क्विंटल गेहूं मौके से जब्त किया इसके साथ ही जिस गोदाम में यह अनाज संग्रहित था, उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
Tags
Shivpuri

