कोलारस - कोलारस के अंतर्गत ग्राम सिंघारपुर में चल रही श्री शिव महापुराण के सप्तम दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि नंदी (नादिया)भगवान शंकर के परम प्रिय गण है एवं नंदी की पूजा से भगवान शिव जी परम प्रसन्न होते हैं अगर हम शंकर भगवान की पूजा करें और नंदी की पूजा ना करें तो भगवान शिव जी कभी प्रसन्न नहीं हो सकते क्योंकि हम कितनी पूजा कर ले नंदी की पूजा के बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती क्योंकि शिव महापुराण कथा में भगवान शंकर जी ने स्वयं नंदी के लिए वरदान दिया है की जो आपके कर्ण में आकर के अपने मन की बात कहेगा मेरे आशीर्वाद से उसकी इच्छा अवश्य पूर्ण होगी , नंदी का जन्म पृथ्वी से हुआ है इसलिए नंदी भगवान शिव के परम सेवक हैं इसलिए शिव के साथ में नंदी की पूजा करने पर ही हमें पूर्ण फल प्राप्त होता है आचार्य जी ने शिव महापुराण कथा में पावन भगवान के अर्धनारीश्वर स्वरूप का प्रसंग सुनाया और बताया कि अर्धनारीश्वर भगवान ने सबसे पहले ब्रह्मा जी को दर्शन दिया और ब्रह्मा जी को दर्शन देकर के बताया कि नर और नारी दोनों के द्वारा ही संसार की पूर्ति होगी एवं जब तक यह दोनों एक साथ नहीं रहेंगे तब तक इस संसार को संतुलित नहीं किया जा सकता भगवान ने यही बताया कि कोई भी नारी पुरुष द्वारा पूर्ण नहीं हो सकती एवं कोई भी पुरुष स्त्री के बिना पूर्ण नहीं हो सकता दोनों के बिना कोई भी यज्ञ हो अनुष्ठान हो प्रतिष्ठा हो जब तक पति-पत्नी एक साथ नहीं बैठते तब तक वह पूर्ण नहीं माना जाता इसलिए भगवान ने सृष्टि का विस्तार करने के लिए ब्रह्मा जी को अर्धनारीश्वर रूप बताया है फिर भगवान ब्रह्मा ने शिव की आज्ञा से इस सृष्टि का विस्तार किया इस कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है एवं है कथा समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित की जा रही है कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है एवं इस आयोजन में विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम भी रखा गया हैं
Tags
Kolaras