कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी लुकवासा क्षेत्र के ग्राम पूरण खेड़ी टोल के पास स्थित कमला वेयर हाउस के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत।
जानकारी के अनुसार कोलारस के पास हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास कमला वेयर हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सबार युवक गम्भीर घायल हो गया और एंबुलेस की मदद के बाद घायल युवक को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया।
सडक दुुुुुर्घटना में युवक की मृृृृत्यु के बाद शव के पीएम के बाद शव को परिजनों को शौप दिया गया है साथ ही युवक की पहचान के रूप में बताया गया है कि मृतक युवक की पहचान मोहित लोधी निवासी पिपरौदा के रूप में हुई है कोलारस पुलिस ने उक्त मामले में सडक दुर्घटना में मामला पंजीवद्ध कर जांच प्रारम्भ कर दी है।
Tags
Kolaras