बुधवार को कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव - बदरवास



छात्राओं का माला और तिलक से किया स्वागत

रिपोर्ट दिनेश झा बदरवास - बदरवास नगर के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ प्रवेश उत्सव के रूप में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया इस अवसर पर विद्यालय परिसर को फूलों और गुब्बारों से सजाकर छात्राओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बदरवास के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्राओं का विद्यालय के द्वार पर ही तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। 

छात्राएं इस आत्मीय स्वागत से प्रसन्न हो गईं।सत्र के पहले ही दिन छात्राओं को शासन की योजना के तहत नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया शिक्षकों ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। 

इस अवसर पर प्राचार्य चंद्रवीरसिंह सेंगर, चंद्रभान श्रीवास्तव, गोविन्द अवस्थी, ममता श्रीवास्तव, बसंती मिंज,कपिल परिहार, उदय सिंह, विनीता कुशवाह, ममता यादव, राजेश मिश्रा, शशि गुप्ता, शैलेंद्र भदौरिया, कनक कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, हरवीर यादव, निर्मला शर्मा, दलवीर सिंह, हितेंद्र कुशवाह, नीलेश रघुवंशी, नावेद अली, दीपिका चतुर्वेदी, बलराम परिहार सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म