सनातन से बढ़कर दुनिया मैं कोई धर्म नहीं - बृजभूषण महाराज - Kolaras


कोलारस - कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर में चल रही श्री शिव महापुराण के तृतीय दिवस पर राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य श्री बृजभूषण जी महाराज ने बताया कि दुनिया में सनातन धर्म से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है क्योंकि सर्वप्रथम सनातन धर्म ही इस पृथ्वी पर आया सनातन से पहले कोई धर्म संसार में था ही नहीं बाद में जो है आकर के लोगों ने नए-नए पंथ चलाये और अब बलपूर्वक धर्म परिवर्तन करके लोगों को अन्य पंथों में ले जाया जा रहा हैं।

सनातन धर्म ही सबको प्रेम करना सिखाता हैं आचार्य जी ने सुंदर शिव कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव इस पृथ्वी पर लीला करने के लिए आते हैं भगवान शंकर जी ने ही समस्त संसार को बचाने के लिए हलाहल विषपान किया एवं समस्त संसार को बचाया आचार्य जी ने शिव पुराण का वर्णन सुनाते हुए कहा की भगवती सती ने राजा दक्ष के यहां पर अवतार लिया क्योंकि राजा दक्ष ने बहुत तपस्या करके एवं नाना प्रकार के त्याग करके सती को अपनी पुत्री के रूप में पाया था क्योंकि भगवती विना तपस्या के कभी प्रसन्न होती नहीं है।

आचार्य जी ने सुंदर शिव एवं सती के विवाह का प्रसंग सुनाया और कहा कि त्रियोगी नारायण में उत्तराखंड की पावन भूमि पर शिव एवं सती का विवाह हुआ था एवं वहां पर आज भी अग्नि जलती रहती है जो भी व्यक्ति तीर्थ यात्रा करने बद्री नारायण जाते हैं वह उस वेदी मैं आज समिधा डाल करके आते हैं महाराज जी ने शिव पुराण के पावन प्रसंग में गृहस्थियों के लिए नाना प्रकार के नियमों का वर्णन सुनाया और कहा कि सभी मनुष्यों को भोजन करने से पहले भोग लगाकर भोजन पाना चाहिए जो मनुष्य बिना भोग लगाएं भोजन करते हैं ऐसे व्यक्ति पाप के भागी होते हैं


इसलिए पहले भगवान को भोग लगाकर इसके बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए तभी जो है हमको सद्गति प्राप्त होगी एवं हमारे लिए नाना प्रकार के सुख भगवान के द्वारा प्रदान किए जाएंगे इस कथा का आयोजन 17 से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है कथा का समय दोपहर 1:00 बजे शाम 5:00 बजे तक रखा गया है इस कथा का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के द्वारा करवाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म