कोलारस - कोलारस थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 46/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को चोटिला गुजरात से दास्तयाब किया।
दिनांक 22.03.2026 को फरियादी उम्र 45 साल निवासी कुम्हरौआ कालोनी थाना तेन्दुआ ने अपनी नाबालिग लङकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 46/26 धारा 137 (2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के चलते अपराध नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयावी हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय मिश्रा अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 46/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को दिनांक 12.04.2026 को चोटिला गुजरात से बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, सउनि. जितेन्द्र सिंह जाट, आर. 1001 पवन जाट, आर. 291 राहुल परिहार थाना तेन्दुआ, आर. 206 भूपेन्द्र यादव सायबर सैल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।
Tags
Kolaras