कोलारस - कोलारस पुलिस व्दारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 136/26 मे अपहृत नाबालिग बालिका को वृन्दावन उ.प्र. से सुरक्षित दास्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक भोपाल म.प्र. द्वारा नाबालिग अपहृत बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अपहृत नाबालिग बालिकाओं की दस्तयावी हेतु कार्रवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
दिनांक 11.04.2026 को फरियादी उम्र 18 साल निवासी ग्राम अटरूनी थाना कोलारस ने उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 10.04.2026 को फरियादी की नाबालिग बहन उम्र 16 साल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट की थी। जिस पर से थाना कोलारस पर अपराध क्रमांक 136/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालिका की दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक संजीव मुले व एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोलारस को अपहृता की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, गये थाना प्रभारी कोलारस द्वारा सउनि रायचन्द भिलाला के नेतृत्व मे पुलिस टीम बनाकर नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु प्रयास किये जाकर नाबालिक बालिका को दिनांक 15.04.2026 को आनन्द वाटिका सोम्य आश्रम रोड वृन्दावन उ.प्र. से दस्तयाब किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में - निरी. गब्बरसिंह गुर्जर थाना प्रभारी कोलारस, उनि बैजनाथ मिश्रा, उनि सावित्री लडका, सउनि रायचन्द भिलाला, प्रआर. 1017 रवि कन्नौजी, महिला आर. 1026 विनेश भील की विशेष भूमिका रही है।