शिवपुरी - वीरगाथा परियोजना 5.0 जो इनीशिएटिव गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के द्वारा किया गया इसमें प्राथमिक विद्यालय ईश्वरी के कक्षा 4 के छात्र हर्षित कुशवाह ने ड्राइंग में जनपद शिक्षा केंद्र का नाम प्रदेश पटल पर रोशन किया है पूर्व सत्र में भी राष्ट्र के पटल पर नाम रोशन किया।
जिला प्रभारी उमेश करारे एपीसी जिला शिक्षा केंद्र ने बताया कि विगत सत्र में एकमात्र छात्रा कु.रागिनी जाटव जो शासकीय प्राथमिक विद्यालय टपरिया देहरदागणेश में कक्षा-5 में अध्यनरत थी वीरगाथा परियोजना में विजेता होकर बदरवास विकासखंड का नाम राष्ट्र के पटल पर रोशन किया है वीरगाथा परियोजना वर्ष 2020-21 में लागू की गई थी इसे रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से लॉन्च किया गया था यह परियोजना देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों में लागू की गई है।
इस परियोजना के अंतर्गत प्रतिभागी वीरता पुरस्कार प्राप्त विजेताओं पर कविता पैराग्राफ/ कहानी/ड्राइंग/ पेंटिंग एवं वीडियो जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं। इस शानदार उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र दफेदार सिंह सिकरवार ने बदरवास की पूरी टीम को बधाई दी।
