कलश यात्रा के साथ में शिवपुराण कथा का हुआ शुभारंभ - Kolaras



कोलारस - कोलारस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगारपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ में श्री शिवमहापुराण कथा एवं श्री शिव परिवार की प्रतिष्ठा का आयोजन प्रारंभ हो चुका है इसमें कथा का वाचन  राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता श्री बृजभूषण जी महाराज करेंगे कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई जो की ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची इसमें प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराया जाएगा एवं  प्रतिदिन श्री शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी साथ-साथ में आयोजित किया जा रहा है कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य जी ने श्री शिव महापुराण की कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि शिव महापुराण सबसे पहले भगवान शिव जी ने मां पार्वती के लिए श्रवण करवाया था शिव महापुराण में चौबीस हजार श्लोक है जो की समस्त पुराणों का सार लेकर के लिखे गए हैं शिव महापुराण की कथा सुनने से मनुष्य कितनी भी भूत योनि में पड़ा हो पिशाच योनि में पड़ा हो अथवा वह दुर्गति को प्राप्त हो गया हो तो वह  सद्गति को प्राप्त हो जाता है कथा के अंत में सुंदर आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया इस कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी करवा रहे हैं एवं इस कार्यक्रम में विवाह सम्मेलन का आयोजन भी रखा गया है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म