भौंती में देर रात मुंगफली मील के गोदाम में लगी आग, लाखों की मशीनरी जलकर खाक - Shivpuri



शिवपुरी - जिले के भौंती कस्बे में देर रात एक मुंगफली मील के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गोदाम में लगी सौरटैक्स मशीनरी तक पहुंच गई, जिससे करीब 50 लाख रुपये से अधिक की मशीनरी जलकर स्वाहा हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी एवं स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि मील में व्यापारी का करोड़ों रुपये का मुंगफली दाना भी रखा हुआ था, जिसे बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बचाया गया।

घटना की सूचना पुलिस के गश्ती दल ने मील मालिक को दी। आगजनी की इस घटना के बाद व्यापारी बंटी नगरिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म