कोलारस के लुकवासा के पास अज्ञात कारणों के चलते पति - पत्नि ने लगाया मौत को गले, मासूम बच्‍ची हुई बेसहारा - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले श्रीनाथ होटल के पास खेत पर रहने वाले 22 वर्षीय चंद्रपाल और उसकी 21 वर्षीय पत्नी सावित्री आदिवासी निवासी तिजारपुर ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्‍महत्‍या कर ली, पुलिस ने उक्‍त मामले को पंजीवद्ध कर जांच प्रारम्‍भ कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस के लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले होटल श्रीनाथ के पास एक खेत पर रहकर काम करने वाले एक गरीब आदिवासी परिवार के सदस्‍य पति - पत्नि ने अज्ञात कराणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनो की उपचार के दौरान 12 घण्‍टे से भी कम समय में मौत हो गई साथ ही इस दुखद दर्दनाक घटना के कारण एक मासूम बच्‍ची अपने माता पिता से बिछडकर अनाथ हो गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो पति-पत्नी को अस्‍पताल भेजा जहा मृृतकों का पीएम किया गया।

चन्‍द्रपाल आदिवासी उम्र करीब 22 वर्ष तथा उसकी पत्नि सावित्री आदिवासी उम्र करीब 21 साल दोनो ने जहरीला पदार्थ खाकर की अपनी जीवन लीला समाप्‍त अपने पीछे एक मासूम बच्‍ची को छोड कर अनाथ बनाकर चले गये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म