वर्दी में भ्रष्‍ट रिश्वतखोर एएसआई फसा लोकायुक्त के शिकंजे में, जमानत दिलाने के नाम पर मांगे दो हजार - MP News



मध्‍यप्रदेश के रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक ;एएसआईद्ध एहसान खान के खिलाफ रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

लोकायुक्त टीम ने एएसआई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। चक्काजाम के मामले में आरोपियों से प्रति व्यक्ति दो हजार रिश्वत मांगने का आरोप है। पहले दो हजार सहायक उप निरीक्षक शिकायतकर्ता से ले चुका है। गुरुवार को एएसआई को थाने से लोकायुक्त टीम ने पकड़ा और रेस्ट हाउस ले जाकर कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हरी दीन साहू निवासी ग्राम गंधियांए थाना जयसिंहनगर ने 30 मार्च 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उसके भाई श्रवण कुमार साहू की सड़क दुर्घटना में बीते महीने मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जयसिंहनगर चौराहे पर चक्काजाम किया थाए जिसके बाद पुलिस ने लगभग 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच एएसआई एहसान खान कर रहे थे।


शिकायतकर्ता के अनुसार एएसआई ने मामले में राहत देने और जमानत में मदद करने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 2500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की सत्यापन कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत पहले ही ले लिए थे और अन्य लोगों से भी रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने की वॉइस रिकॉर्डिंग सहित साक्ष्य लोकायुक्त टीम को उपलब्ध कराए थे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म