शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना खनियाधाना पुलिस ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का अवैध कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं करीब 3 लाख रुपये का लूटा हुआ माल बरामद किया गया है।
जानकारी देते हुुुये पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर 2025 व 29 मार्च 2026 को खनियाधाना बस स्टैंड पर दो महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की घटनाएं हुई थीं जिन पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर प्रवेंद्र परिहार (19) व विजेंद्र परिहार (25) निवासी ग्राम कुम्हर्रा को गिरफ्तार किया।
Tags
shivpuri
