जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्‍कूल चले हम अभियान जारी, विद्यालयओं की बाउड्री वॉल पर आकर्षक पेंटिंग - Shivpuri



शिवपुरी - शिवपुरी जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये चलाया जा रहा है स्‍कूल चलों अभियान के तहत पिछोर विकास खण्‍ड में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटसैरा में विद्यालय परिसर के विकास हेतु विभिन्न कार्य कराए गए हैं।

सीईओ नरेन्द्र सिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में सरपंच उर्मिला यादव एवं सचिव अजब सिंह लोधी द्वारा विद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण एवं आकर्षक वॉल पेंटिंग कराई गई है।


विद्यालय की बाउंड्री वॉल पर रेलगाड़ी, बस, झरने, पर्वत एवं फूल-पत्ती आदि की चित्रकारी कर परिसर को आकर्षक बनाया गया है, जिससे प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित हो रहा है साथ ही विद्यालय परिसर का समतलीकरण कर उसे सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया गया है जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

उक्त कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए हैं जिनकी स्वीकृति पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा भोपाल स्तर से प्राप्त की गई थी विद्यालय प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित करने की भी पहल की गई है। 

विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा शीघ्र ही भू-स्तरीय पानी की टंकी निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है वहीं विद्यालय में फर्नीचर की कमी दूर करने हेतु जिला पंचायत सदस्य कामता-रघुवीर सिंह लोधी द्वारा आश्वासन दिया गया है विधायक प्रीतम लोधी ने शिक्षा के स्तर को सुधारना अपनी प्राथमिकता बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटसैरा में बाउंड्रीवाल निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का शीघ्र ही विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म