Shivpuri - स्व-गणना प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक, नागरिक स्वयं भर सकेंगे ऑनलाइन जानकारी



शिवपुरी - जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है इस चरण में स्व-गणना की सुविधा नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है जिसके तहत वे अपने भवन एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना की यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी इच्छुक नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर 16 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध विकल्प के माध्यम से अपनी जानकारी भर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।

जानकारी दर्ज करने के उपरांत नागरिकों को एक स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक द्वारा सत्यापन के दौरान प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म