शिवपुरी - शिवपुरी जिले के नरवर किले पर दफीनाखोरो ने की हद पार अब बनाया मंदिर को निशाना पुरातत्व विभाग एवं प्रशासन की निष्क्रियता से दफीना या गड़े हुए धन को खोदने वालो के हौसले बुलंद है।
जानकारी के अनुसार नरवर किले पर स्थित ऐतिहासिक मां पसर देवी मंदिर भी अब दफीनाखोरो के निशाने पर हैं पुरानी किंवदंतीयो के अनुसार ऐसा माना जाता है कि राजा नल के खजाने के ऊपर ये देवी प्रतिमा लेटी हुई है उक्त देवी मंदिर अब दफीनाखोरो के निशाने पर हैं।
अभी तक तो इन लोगों के द्वारा महलों और अन्य जगहों पर हजारों बड़े बड़े गड्ढे खोदे गए थे लेकिन आज तो इन लोगों के द्वारा हद ही पार कर दी गई मंदिर में खजाने की चाहत में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा विगत कुछ दिनों से रातों रात एक सुरंग का निर्माण किया जा रहा था जिससे उस खजाने को लूटा जा सके इसी क्रम में आज कुछ भक्त गण मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे उन्हीं लोगों में से कुछ लोग मंदिर के पीछे की ओर घूमने गए तो उन्होंने वहां एक सुरंग निर्माण होते हुए देखा तभी उनमें से एक व्यक्ति सुरंग में अंदर गया तो अंदर से सुरंग निर्माण में उपयोग होने वाली यह सारी सामग्री मिली जो आप वीडियो में देख सकते हैं उक्त घटना के बारे में तुरंत नरवर थाना पुलिस को सूचित किया गया सूचना मिलते ही नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त सामग्री को जप्त किया तथा उक्त सुरंग निर्माण को पत्थरों से बंद करवाया गया अगर समय रहते ऐसे असामाजिक तत्वों पर कोई ठोस एवं दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले समय में इन लोगों के द्वारा कभी भी किसी अप्रिय घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता है।