शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के साथ आज तहसील कोलारस, बदरवास एवं रन्नौद का भ्रमण कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 25 एवं 26 अप्रैल को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम हेतु की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर वर्मा ने सर्वप्रथम तहसील कोलारस पहुंचकर नगर परिषद कोलारस द्वारा निर्मित किए जा रहे बस स्टैंड मार्केट में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने मंच एवं टेंट के स्ट्रक्चर को मजबूत रखने, बैठक व्यवस्था में कूलर एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए साथ ही मंच पर अतिथियों के लिए नाम-पट्टिकाएं लगाने एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
तहसील बदरवास के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया उन्होंने कूलर, पंखे, मंच, पेयजल, टेंट, विद्युत एवं बैठक व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत लुकवासा का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं विधायक कोलारस महेंद्र सिंह यादव के साथ ग्राम पंचायत लुकवासा में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया उन्होंने जनसुनवाई के दौरान पर्याप्त ऑपरेटरों की व्यवस्था करने तथा टेंट, लाइट एवं बैठक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
अदाणी विकास केन्द्र का किया भ्रमण
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित परिधान प्रशिक्षण एवं उत्पादन हेतु निर्मित अदाणी विकास केन्द्र का भ्रमण कर वहां आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी ली उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं ड्रेस में उपस्थित रहें तथा सभी मशीनें चालू स्थिति में रहें।
तहसील रन्नौद की व्यवस्थाओं को देखा
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तहसील रन्नौद पहुंचकर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि यहां लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, इसलिए विद्युत व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा अतिरिक्त व्यवस्था के रूप में जनरेटर की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
Tags
Shivpuri