शिवपुरी - मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पोहरी विकासखंड के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद पप्पन तराना खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राज्य शासन की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया, वहीं पात्र विद्यार्थियों को साइकिल भी प्रदान की गई विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए बैग भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया अंत में प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
