पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को लेकर कलेक्टर के निर्देश संबंधित विभागों के साथ की तैयारी की समीक्षा बैठक - Shivpuri



शिवपुरी - पोषण पखवाड़े का आयोजन 9 से 23 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा के लिए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए हैं कि पूरे उत्साह के साथ सभी विभागों की सहभागिता होना चाहिए।

बैठक के दौरान बताया गया कि 9 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की उपस्थिति में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया जाएगा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इसमें गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था एवं धात्री काल में संतुलित आहार तथा सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

इसके अतिरिक्त 0 से 3 वर्ष के बच्चों के मस्तिष्क विकास हेतु प्रारंभिक प्रोत्साहन, माताओं एवं शिशुओं के बीच संवाद, खेल एवं प्रतिक्रिया के माध्यम से विकास को बढ़ावा देने तथा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनवाड़ियों में खेल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। बैठक में बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने हेतु परिवार एवं समुदाय की भूमिका, माता-पिता को जागरूक करने, सशक्त आंगनवाड़ी निर्माण में सामुदायिक सहयोग तथा पंखुड़ी पोर्टल के माध्यम से सहभागिता बढ़ाने के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई।

महिला बाल विकास के अमले को दिए निर्देश
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन की अध्यक्षता में भी 8वें पोषण पखवाड़ा के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त परियोजना अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक तथा पोषण अभियान के जिला एवं विकासखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म