शनिवार को जिले में इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा - Shivpuri



शिवपुरी - उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम से निकलने वाले आवश्यक 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा 33 के.व्ही लुकवासा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 18 अप्रैल को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 

उक्त 11 के.व्ही.हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा 33 के.व्ही लुकवासा फीडर के बंद रहने से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक मेडीकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्ववारिकापुरी कॉलोनी, न्यूदर्पण कॉलोनी, कत्थामिल एवं आसपास क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म