शिवपुरी -कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त दल द्वारा मंगलवार को 18 स्लीपर बसों से 49 हजार रुपये एवं 02 डम्फरों से 20 हजार रुपये सहित कुल 69 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने बताया कि स्लीपर बसों की चेकिंग की कार्यवाही के दौरान बस क्रमांक यूपी 78 एसएन 9262, जीजे 05 जेड 1830, एमपी 14 जेड एच 1510, यूपी 61 सीटी 9097 एवं डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 3832, एमपी 07 एचबी 9381 इत्यादि वाहनों पर अन्य धाराओं में कुल 20 वाहनों पर 69 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई है कलेक्टर अर्पित वर्मा ने लगातार इसी प्रकार सतत चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
Tags
Shivpuri