अपह्रत नाबालिग बालिका को बदरवास पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सौंपा - Badarwas

बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा अप.क्र. 141/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल द्वारा नाबालिक बालिकाओ एवं बालको की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया जाकर अधिक अधिक से अधिक अपहृत नाबालिक बालक बालिकाओ को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 19.04.26 को सूचनाकर्ता बबलू बंजारा की रिपोर्ट पर थाना बदरवास में अप.क्र. 141/2026 धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये मुस्कान अभियान के तहत अपहर्ता बालिकाओ / बालको की शीघ्र दस्तयाबी हेतु निर्देश दिये गये इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में इन्चार्ज थाना प्रभारी बदरवास उनि शिखा तिवारी द्वारा थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर अपहृत नावालिग बालिका को आज दिनांक 25.05.2026 को दस्तयाब किया गया व नाबलिग बालिका को उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया।

थाना प्रभारी इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि० किरन सोनी, सउनि गोपाल बाबू, आर. सदन भिलाला, आर. राजकुमार, आर० थान सिहं, आर. रिंकू माहौर, आर अनित बुनकर, आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म