कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 63/26 में हनुमान जी मूर्ति को कुए मे फेंककर धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 03.05.2026 को फरियादी मोहन शाक्य पुत्र स्व. मूंगा शाक्य उम्र 50 साल निवासी ग्राम कूड़ाराई थाना तेन्दुआ ने ग्राम कूङाराई मे निर्माणाधीन हनुमान जी के मंदिर के पास कुटीर में रखी हमुमानजी की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुटीर में से हनुमानजी की मूर्ति को उठाकर पास के कुंआ में मूर्ति को फैंकने से धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने की रिपोर्ट की थी जिस पर से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 63/26 धारा 298 बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.05.2026 को संदेही हरवंश पुत्र हुकम यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कूङाराई से पूछताछ की गई तो हरवंश यादव द्वारा अपराध करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, प्र.आर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर. 317 भुवनेश शर्मा, आर. 856 दुले सिंह जामोद, आर. 1001 पवन जाट की विशेष भूमिका रही।
Tags
Kolaras