जनगणना कार्य में लापरवाही न करें, अपनी ड्यूटी के प्रति सचेत रहें प्रगणक - कलेक्टर वर्मा - Shivpuri



जनगणना कार्य में लापरवाही पर सीएमओ ने की कार्रवाई प्रस्तावित


शिवपुरी - कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी  अर्पित वर्मा ने जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा है कि प्रगणक जनगणना कार्य में लापरवाही न करें, अपनी ड्यूटी के प्रति सचेत रहें। चार्ज अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया है।


सीएमओ एवं चार्ज अधिकारी इशांक धाकड़ ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य के नियुक्त प्रगणकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बावजूद, बार-बार सूचना दिए जाने पर भी नियुक्ति पत्र एवं जनगणना किट प्राप्त करने हेतु उपस्थित नहीं होने का मामला सामने आया है। 


इस प्रकार की लापरवाही पर संबंधित प्रगणकों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 5 एवं 11 के तहत प्रगणक लोक सेवक की श्रेणी में आते हैं तथा उन्हें जनगणना कार्य में सहयोग करना विधिक रूप से अनिवार्य है कर्तव्यों के निर्वहन से इंकार करना दंडनीय अपराध है जिसके तहत जुर्माना एवं कारावास का प्रावधान है।


लापरवाही करने पर जिन प्रगणकों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई है उनमें श्रीमती डिंपल शर्मा, श्रीमती साहिदा बेगम, श्रीमती प्रीती शुक्ला, मुकेश कुमार, देवेन्द्र भार्गव, डेविड कुमार मसराम, भरत शर्मा, प्रफुल्ल मिंज, श्रीमती इंद्रा जैन एवं राकेश कुशवाह शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म