अपह्रत नाबालिग बालिका को कोलारस पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुरक्षित किया दस्‍तयाब - Kolaras



शिवपुरी - शिवपुरी जिले के थाना कोलारस पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 178/26 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सूचना के 24 घंटे के अंदर सुरक्षित दस्तयाब किया गया।


जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक भोपाल म.प्र. द्वारा नाबालिग अपहृत  बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अपहृत नाबालिग बालिकाओं की दस्तयावी हेतु निर्देशित किया है।

दिनांक 20.05.2026 को उम्र 36 साल नि. देहरदा गणेश द्वारा उपस्थित थाना आकर अपनी नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला भगाकर ले जाने के संबंध मे रिपोर्ट की थी उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोलारस पर अपराध क्र. 178/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपहृत बालिका की दस्तयावी हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक संजीव मुले व एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोलारस को अपहृता की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इंचार्ज थाना प्रभारी कोलारस उनि बबलेश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम बनाकर नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु प्रयास किये जाकर नाबालिक बालिका को आज दिनांक 20.05.2026 को दस्तयाब किया गया।


उपरोक्त कार्यवाही में उनि. बबलेश कुमार इंचार्ज थाना प्रभारी कोलारस, उनि सावित्री लडका, सउनि लटूरचंद्र जाटव, प्रआर 562 जानकीलाल, प्र.आर. 649 प्रमोद वर्मा, आर. 565 गजराज सिंह की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म