240 एविल इंजेक्शन के साथ दो सप्लायरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - MP News

मध्यप्रदेश की गुना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित Pheniramine Maleate Injection (Avil) के 240 नग के साथ दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है पुलिस को सूचना मिली थी कि मालपुर रोड स्थित मरघटशाला के पास दो व्यक्ति नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़े हैं सूचना पर पहुंची केंट थाना टीम ने दोनों संदिग्ध युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी :- सचिन राठौर (24 वर्ष), पुत्र सुनील राठौर, निवासी भार्गव कॉलोनी, गुना विशाल ओझा (28 वर्ष), पुत्र कैलाशचंद ओझा, निवासी सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी, गुना तलाशी के दौरान दोनों के पास से प्लास्टिक के कट्टे और थैले में रखे 10 कार्टून बॉक्स से कुल 240 एविल इंजेक्शन बरामद किए गए। 

पूछताछ में दोनों ने इंजेक्शन श्रीराम कॉलोनी स्थित धाकड़ मेडिकल स्टोर के संचालक हरिमोहन धाकड़ से खरीदने की बात कही है। पुलिस अब इस मेडिकल स्टोर के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों के विरुद्ध केंट थाने में अप.क्र. 377/26 के अंतर्गत धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक  हितिका वासल के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर और सीएसपी प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव की टीम ने भूमिका रही।

हाल ही में केंट थाना पुलिस ने 225 एविल इंजेक्शन के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

पुलिस की अपील
पुलिस ने जिले वासियों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को दें आपकी एक छोटी सी जानकारी समाज को नशे के खतरे से बचा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म