शिवपुरी - शिवपुरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवपुरी द्वारा जिले की विभिन्न तहसीलों करैरा, पिछोर, कोलारस, पोहरी एवं खनियाधाना में स्थित मीडिएशन सेंटरों की साफ-सफाई हेतु अंशकालीन सफाई कर्मियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जिला न्यायालय शिवपुरी के सामने स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर जमा कर सकते हैं आवेदन पत्र और सेवा शर्तों का विवरण कार्यालय एवं तहसील न्यायालयों के सूचना पटल पर उपलब्ध करा दिया गया है।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 को शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07492-234050 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Tags
Shivpuri