विद्युत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन, 16 मई को विभिन्न केंद्रों पर लगेंगे कैंप - Shivpuri

शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं, नए कनेक्शन, बिल सुधार, नाम परिवर्तन और भार परिवर्तन का मौके पर ही निराकरण करना है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान करैरा उपसंभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वितरण केंद्रों पर संचालित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शनिवार 16 मई  को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक करैरा वितरण केंद्र: ग्राम चिनोद में, खैराघाट वितरण केंद्र: ग्राम सिरसोद में, दिनारा वितरण केंद्र: ग्राम थनरा में, नरवर वितरण केंद्र: ग्राम चकरामपुर में, मगरौनी वितरण केंद्र: ग्राम ख्वादा में संचालित किया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने अपील की है कि संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं इसके बाद आगामी शिविर 18 मई और 23 मई को भी निर्धारित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म