38 लाख के अवैध 194 किलो गांजे के साथ दो गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले के करैरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 1 क्विंटल 94 किलो गांजे के साथ पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिछोर/बामौर तरफ से एक सिल्वर रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर करैरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया वाहन की तलाशी लेने पर कार में रखी 07 प्लास्टिक बोरियों में कुल 194 किलो गांजा बरामद किया गया बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 38,00,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा मौके से आरोपी नीरज राय पुत्र कैलाश राय उम्र 40 वर्ष निवासी राय मोहल्ला टीला थाना करैरा एवं मानसिंह विश्वकर्मा पुत्र बनमाली उम्र 36 वर्ष निवासी नयाटाल टीला थाना करैरा को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई क्रेटा कार कीमती लगभग 10,00,000 रुपये भी जप्त की गई पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से खरीदकर लाना बताया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना करैरा में अपराध क्रमांक 346/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म