4 लाख की स्मैक के साथ आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी को स्मैक का विक्रय करता पकड़कर आरोपी से 15.82 ग्राम स्मैक कीमती 4,00,000रु. की, एक मोटर सायकिल कीमती 50,000रु. कुल कीमती 4,50,000रु. की जप्त की गई एवं आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे कार्यवाही की गई।

शिवपुरी शहर में लगातार स्मैक विक्रय करने एवं पीने वालों की सूचना प्राप्त हो रही थी तथा शहर में नशीले पदार्थों के सेवन करने एवं नशीले पदार्थो का विक्रय होने से जन भावनाओं को देखते हुये एवं युवा पीढी का नशीले पदार्थों के सेवन करने से उनके भविष्य पर बुरा असर पडने से तथा नशा के आदि व्यक्तियों द्वारा चोरी जैसी घटनायें कारित करने की संभावना को देखते हुये नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एवं नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 20.05.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति होटल ग्रीन व्यू के आगे फोरेस्ट चौकी के पास पुलिया पर स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को फोरेस्ट चौकी के पास रवाना किया, जहाँ एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकिल पर बैठा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि सरदार पुत्र काबुल सरदार उम्र 23 साल नि0 बडागांव थाना देहात शिवपुरी का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लोअर में बायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 15.82 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 400000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं एक मोटर सायकिल कीमती 50000रु. जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 389/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।

शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशले पदार्थो परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० सुमित शर्मा, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि० विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र. आर. 570 विनय सिंह, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 475 नरेश दुबे, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 681 जितेन्द्र रावत, आर. चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म