फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में आयोजित किए जा रहे हैं कैंप
शिवपुरी - अभी फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं इन कैंप का प्रचार प्रसार कराएं, जिससे किसानों को जानकारी रहे अभी अभियान चलाकर शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री करना है सभी राजस्व अधिकारी भी कैंप का निरीक्षण करें।
निर्देशानुसार जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत निरंतर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं तहसील करेरा अंतर्गत ग्राम सिरसोना एवं टीला में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण एसडीएम अनुराग निंगवाल द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
एसडीएम निंगवाल ने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुसार फार्मर रजिस्ट्री कार्य को शीघ्र सैचुरेट करते हुए अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। इस अभियान में अभी अनुविभाग करेरा में सर्वाधिक फार्मर रजिस्ट्री की गई है।
Tags
Shivpuri