जानकारी के अनुसार फतेहपुर मास्टर कॉलोनी निवासी हिमांशु उर्फ मानू बेड़िया ने रिपोर्ट में बताया कि 11 मई की रात वह अर्टिगा कार से घर लौट रहा था। रास्ते में फतेहपुर चौराहे पर पानी लेने के लिए रुका, तभी वहां मौजूद सुमित सेंगर, छोटे चौहान और संजय लोधी ने उसे रोक लिया।
'5 हजार के चालान' को लेकर हुआ विवाद
युवक का आरोप है कि आरोपियों ने खुद को पुलिस स्टाफ बताते हुए गाड़ी को लेकर विवाद शुरू कर दिया और 5 हजार रुपए के चालान की बात कही। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और उसके साथ मारपीट की गई।
पीड़ित के मुताबिक, बाद में बुलाए गए छोटू यादव ने उसके सिर पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया घटना में दो अन्य अज्ञात युवकों पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है घायल युवक को
जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दो आरक्षक भी आरोपी
कोतवाली पुलिस ने बुधवार दोपहर सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक छोटे चौहान, संजय लोधी, छोटू यादव और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया बताया जा रहा है कि सुमित सेंगर और छोटे चौहान कोतवाली में पदस्थ हैं।
युवक बोला- झूठे केस में फंसाने की साजिश
एफआईआर दर्ज होने के बाद हिमांशु बेड़िया ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी उसने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहे हैं युवक ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है।
Tags
Shivpuri