शिवपुरी - कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टी.एल. बैठक में अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी बैठक में विशेष रूप से जनसुनवाई के आवेदन और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई शिकायतों को बिना ठोस निराकरण के बंद नहीं किया जाएगा समस्त अधिकारी स्वयं ध्यान दें।
राशन वितरण में अनियमितता पर होगी सख्त कार्यवाही
खाद्य विभाग की समीक्षा में राशन वितरण को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि पिछोर और खनियाधाना में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर प्रभावी कार्यवाही होना चाहिए। संबंधित एसडीएम द्वारा राशन वितरण सुनिश्चित कराया जाए। लापरवाही करने वाले का वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
श्रम योगी मानधन योजना में बढ़ाएं पंजीयन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 1 मई से शुरू हुए पंजीयन में तेजी लाने के लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं सभी को निर्देश देते हुए कहा है कि योजना का बेहतर प्रचार प्रसार कर लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए ताकि श्रमिकों को भविष्य में लाभ मिल सके।
जल संवर्धन अभियान की समीक्षा
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं अभियान में वृक्षारोपण के अलावा अन्य कई गतिविधियां जोड़ी गई है जिससे कि जल संरक्षण की दिशा में काम किया जा सके संबंधित विभाग अपनी गतिविधियों को चिन्हित कर पूरा करें आगामी बैठक में समीक्षा के दौरान प्रगति दिखना चाहिए तालाबों के जीर्णोद्धार और पौधारोपण कार्यों में जन-भागीदारी बढ़ाने और स्कूलों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए नगरीय विकास विभाग को भी निर्देशित किया गया है।
Tags
Shivpuri