मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-52 पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से ग्वालियर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में अचानक आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद बस के अंदर से बच्चे का कंकाल बरामद हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
इंदौर से शिवपुरी आ रही बस में शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला हादसा हो गया इंदौर से शिवपुरी आ रही इन्टरसिटी एक्सप्रेस एयरकंडीशन बस (MP-07 ZL 9090) में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी अभिषेक जैन का 4 वर्षीय मासूम बेटा अनय बस के भीतर ही जिंदा जल गया।
बस में सवार यात्रियों और चश्मदीदों के मुताबिक, सफर के दौरान बस में से लगातार वायरिंग जलने की बदबू आ रही थी। महिला यात्री मालती शर्मा सहित अन्य लोगों ने इसकी शिकायत बस चालक से भी की थी, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
रात करीब 12 बजे बस नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर रुकी। उस समय कुछ यात्री बस में बैठे हुए थे, जबकि कई यात्री नीचे उतरकर नाश्ता करने चले गए थे।करीब 5 मिनट बाद बस में आग लग गई। भगदड़ के बीच चार वर्षीय मासूम भीड़ में फंस गया। वह बाहर नहीं निकल सका।
होटल पर रुकी बस में अचानक लगी आग
जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस बस (MP-07 JL 9090) इंदौर से ग्वालियर जा रही थी। रास्ते में रात करीब 12 बजे बस आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। अधिकांश यात्री होटल पर उतर गए थे, जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान बस के बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई।
Tags
Shivpuri