संभागीय प्रभारी के साथ हुई जनगणना कार्य को लेकर बैठकसंभागीय प्रभारी ने निरीक्षण में देखा जनगणना कार्य - Shivpuri

शिवपुरी - जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के तहत शनिवार को जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश, भोपाल से ग्वालियर संभाग प्रभारी एवं सहायक निदेशक प्रेमा नायर शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आईं
उन्होंने कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी शिवपुरी के साथ बैठक की और जनगणना कार्य को लेकर चर्चा की। बैठक में अपर कलेक्टर, जिला जनगणना प्रभारी पियूष पवार एवं जिला योजना अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जा सके।

फील्ड निरीक्षण कर लिया जायजा
जनगणना प्रभारी एवं सहायक निदेशक प्रेम नायर द्वारा जिले में जनगणना कार्यों का फील्ड निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक प्रेमा नायर ने जिले में चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म