शिवपुरी - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाइवे NH-46 पर दीगोद के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 50 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बदरवास क्षेत्र के ग्राम दिगोद निवासी परमाल जाटव उम्र 50 वर्ष रोजाना की तरह रविवार सुबह गांव से टहलने के लिए निकले थे इसी दौरान करीब 8:30 बजे दीगोद के पास हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बदरवास पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Tags
Badarwas