38 घण्टे में हत्या करने वाले आरोपी को बदरवास पुलिस ने किया गिरफ्तार - Badarwas

बदरवास - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले मे कार्यभार ग्रहण करते ही सभी थाना प्रभारियो को गम्भीर अपराधो मे तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

दिनांक 08.05.2026 को पप्पू आदिवासी पुत्र महाराज सिहं आदिवासी उम्र 40 साल निवासी ग्राम गरगटू थाना बदरवास की पूर्व के मजदूरी के रूपये के लेनदेन पर से हत्या कर फरार हुये आरोपी की लगातार उसके सम्पर्क वाले स्थानों पर तलाश की जा रही थी। 

इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.05.2026 को प्रभारी थाना प्रभारी बदरवास उप निरीक्षक शिखा तिवारी को सूचना मिली की आरोपी ग्राम मौहना के आस पास छिपा हुआ हे। सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिखा तिवारी द्वारा तत्काल बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना बदरवास से पुलिस टीम गठित की जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में बाल अपचारी को उसके भुआ के घर ग्राम ठकुरपुरा थाना कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

उक्त कार्यवाही में प्रभारी थाना बदरवास इन्चार्ज उनि शिखा तिवारी, सउनि) गोपाल बाबू, सउनि) राकेश शिवहरे, सउनि) रघुवीर सिहं, प्रआर. अनिल सेंगर
आर. संदीप राठौड, आर, थानसिंह, आर0दीनू रघुवंशी एवं थाना कोतवाली शिवपुरी के प्रआर भगवत चतुर्वेदी, आर सोमवीर की विशेष भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म