बिजली का तार खींचते समय अनियंत्रित हुई बाइक, महिला के सिर में आई गंभीर चोट - Kolaras



कोलारस - कोलारस के ग्राम बरखेड़ा के पास एक सड़क हादसे में ग्राम कूडा निवासी महिला मोटरसाइकिल से गिरकर सिर में चोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका उपचार अस्‍पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस परगना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा निवासी शिमला बाई (पति मिथुन जाटव) अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव लौट रही थीं इसी दौरान ग्राम बरखेड़ा के पास विद्युत विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर का तार खींचने का काम कर रहे थे
काम चलता देख अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे शिमला बाई बाइक से नीचे गिर गईं हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है वहीं, घायल महिला के पति मिथुन जाटव का कहना है कि उनकी पत्नी बिजली के तारों से टकराकर ही नीचे गिरी हैं जिससे यह हादसा हुआ फिलहाल घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म