मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के इंदार पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हारा में सोमवार को बिजली लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े दो चचेरे भाइयों को करंट लगने से एक की मौत एक गंभीर घायल।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिला अंतर्गत आने वाले कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के इंदार पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम अम्हारा में सोमवार को बिजली के तार जोड़ने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े दो चचेरे भाइयों को अचानक तेज करंट लग गया जिससे दोनों नीचे गिर पड़े तथा करंट लगने से एक भाई की मौत हो गई तथा दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल होने से ग्वालियर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है घटना को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।
बताया गया है कि इस दर्दनाक घटना में रविंद्र यादव की मौत हो गई वही राजपाल यादव को ग्वालियर रैफर किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
Tags
Kolaras