कोलारस - विकास खण्ड कोलारस से कृषि रथ को जिला पंचायत सदस्य नवल सौलकी एवं भाजपा वरिष्ठ नेता समाजसेवी ओ०पी० भार्गव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पवन द्विवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए कृषि रथ रवाना किया यह रथ प्रत्येक ग्राम पंचायत मे जाएगा जिसके माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की संचालित योजनाओ के वारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी मुख्यतः ई विकास ऊर्वरक टोकन व्यावस्था, नरवाई प्रक्धन एवं मिट्टी परीक्षण अगली खरीफ सीजन की तैयारी के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी जिससे खेती में अधिकतम पैदावार प्राप्त कर सके जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह ने कहाँ कि गावों की चौपाल पर कृषि रथ को रोककर किसानों को जानकारी दी जाए ।
भाजपा वारिष्ठ नेता ओ०पी० भार्गव ने कहाँ मध्य- प्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा ऊर्वरक वितरण में पारदर्शिता लाने और किसानों को लम्बी कतारों से बचाने के लिऐ ई विकास प्रणाली के तहत अनलाईन ई टोकन व्यावस्था शुरू की गई है जिससे मोबाईल से किसान घर बैठे मोबाईल से खाद - यूरिया डीएपी आदि के टोकन घर बैठे मिल सकते है कार्यक्रम में मुख्यरूप से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पवन द्विवेदी, कृषि अधिकारी एस.एस जाटव राहुल दुबे' वैभव पाठक आदिराम राजे, अभिषेक शर्मा, दिलीप रजक, रविकांत लोधी एवं ग्रामीण जन कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags
Kolaras