शिवपुरी - सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर फ्रॉड मामले में कार्यवाही करते हुये फरियादी के बैंक खातों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई राशि 280000/- रुपयें फरियादी को वापस कराये गये।
दिनांक 09.01.2026 को शिकायतकर्ता बहिद खान पुत्र नूरू खान, आयु 49 साल निवासी ग्रीन व्यू होटल के पास इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी शिवपुरी द्वारा भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर फ्रॉड राशी 280000/- की शिकयत दर्ज की गई है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध में प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के दिये गये निर्देशो के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 09.01.2026 को शिकायतकर्ता बहिद खान पुत्र श्री नूरु खान, आयु 49 साल निवासी ग्रीन व्यू होटल के पास इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी शिवपुरी द्वारा भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल पर फ्रॉड राशी 280000/- की शिकयत दर्ज की गई है, पर तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के केनरा बैंक एवं बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त राशी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों में स्थांतरित होना पाया गया।
तत्पश्चात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से संम्पर्क कर फ्रॉड राशी 2,80,000/- रूपये को होल्ड कराया गया बाद बैंक के माध्यम से बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई राशी को फरियादी को वापस कराया गया पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
सरानीहय भूमिका - सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, कार्य. प्र. आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. भूपेन्द्र यादव।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है - AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK करे
फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
APK FILE को न खोले
किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।
अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।
अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए। ओटीपी साझा न करें।
नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123706, 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे।
Tags
Shivpuri