हाकिम सिंह ने परिवार को बचाने सड़क हादसे में खुद मौक को लगाया गले, दामाद कई किमी तक कंटेनर पर लटका रहा - Kolaras


CCTV में कैद हुआ पिता का साहस, जान देकर बचा ली बेटे-बेटी की जिंदगी

कोलारस - कोलारस में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक पिता ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी नेशनल हाईवे-46 पर तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े परिवार को चपेट में ले लिया हादसे के ठीक पहले हाकिम सिंह ने बेटे, बेटी, दामाद और नातिन को धक्का देकर उनकी जान बचा ली लेकिन खुद कंटेनर के नीचे आ गए।

बस में बैठाने आया था परिवार

जानकारी के मुताबिक हाकिम सिंह चंदौरिया गांव के रहने वाले थे और कोलारस स्थित अन्नपूर्णा होटल पर काम करते थे। उनका दामाद होशियार परिहार इंदौर में नौकरी करता है और छुट्टियों में परिवार सहित गांव आया हुआ था।

रविवार रात करीब 12 बजे होशियार को वापस इंदौर लौटना था। इसी वजह से हाकिम सिंह अपने बेटे राज, बेटी, दामाद और छोटी नातिन को बस में बैठाने होटल के सामने लेकर पहुंचे थे। सभी लोग सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे।

अचानक बेकाबू हुआ कंटेनर

इसी दौरान एक बस कोलारस की ओर मुड़ने के लिए वहां पहुंची। बस चालक ने अचानक रफ्तार धीमी की, तभी पीछे से तेज गति में आ रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया। बस से टक्कर बचाने के प्रयास में चालक ने कंटेनर मोड़ा, लेकिन वाहन सीधे सड़क किनारे खड़े परिवार की तरफ बढ़ गया।

CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा 

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही कंटेनर परिवार की ओर बढ़ा, हाकिम सिंह ने बिना समय गंवाए बेटे राज, बेटी और दामाद होशियार को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगते ही परिवार के सदस्य दूर जा गिरे और उनकी जान बच गई।

परिवार को बचाने की कोशिश में हाकिम सिंह खुद कंटेनर की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दामाद कंटेनर पर लटक गया
हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भागने लगा ससुर की मौत देखकर दामाद होशियार परिहार कंटेनर के पीछे दौड़े और उसी पर लटक गए। चालक ने उन्हें गिराने के लिए कंटेनर को कई बार लहराया। कुछ दूरी पर जाकर कंटेनर पलट गया।

चालक और हेल्पर फरार
कंटेनर पलटने के बाद चालक और हेल्पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही Kolaras Police मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कंटेनर जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म